March 16, 2025

कार्यकर्त्ता संगठन के रीढ़ की हड्डी : उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

0
IMG-20250309-WA0001
Spread the love

बहराइच । प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को कैसरगंज में आयोजित सक्रिय कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित किया।उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं का बखान किया। विधानसभा कैंसरगंज मे स्थित लान में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व बिधानसभा संयोजक गौरव वर्मा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान और सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने कार्यकताओं को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्र के लिए काम करती है। इसके उदाहरण बहराइच के हमारे अभिभावक मुकुट बिहारी वर्मा जी हैं। उन्होंने पूरा जीवन सादगी में राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश और राहुल गांधी को सिर्फ कुर्सी की चिंता रहती है। इतने साल का भाजपा का कार्यकाल बितने के बाद भी आज तक सरकार मे भ्रस्टाचार नहीं हुआ है।

आयोजित कार्यक्रम मे विधायक बलहा सरोज सोनकर,ब्लॉक प्रमुख सन्दीप सिंह विसेन, प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह, पवन वर्मा, प्रदीप जायसवाल, राहुल सिंह, ऋषि राजपूत, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *